ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
- पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने मारी गोली
- घायल प्रदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
- पुलिस अधीक्षक नगर ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, आरोपित की तलाश जारी
शाहजहांपुर, 24 मई। जनपद के निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम रत्ती में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की लाइसेंसी गन से गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के अनुसार मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र रामबाबू के रूप में हुई है, जिसे उसके ही चचेरे भाई ने गोली मारी।
घटना की सूचना 112 नंबर पर सुबह 08:45 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल प्रदीप को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
SP सिटी की बाइट में उन्होंने यह भी कहा:
"घटना दुखद है। मृतक को गोली उसके चचेरे भाई द्वारा मारी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाया जाएगा।"
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments