डूबने से होने वाली जनहानि रोकने के लिए प्रशासन सतर्क, एडवाइजरी जारी

काल्पनिक चित्र 

ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर प्रशासन ने गर्मी और बरसात के मौसम में नदियों, तालाबों, नहरों आदि में डूबने की घटनाओं में हो रही जनहानि को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की है। यह कदम बीते वर्षों में बढ़ती डूबने की घटनाओं के मद्देनज़र उठाया गया है।

पिछले तीन वर्षों में डूबने से हुईं कुल 97 मौतें
अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अरविंद कुमार ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 48, वर्ष 2023-24 में 33 तथा वर्ष 2022-23 में 16 लोगों की मौत डूबने से हुई है। प्रशासन ने इस चिंता को गंभीरता से लेते हुए डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता फैलाने का निर्णय लिया है।

प्रशासन द्वारा जारी किए गए मुख्य दिशा-निर्देश इस प्रकार हैं:

1. छोटे बच्चों को जलस्रोतों के पास कभी अकेला न छोड़ें और निगरानी रखें।
2. तैराकी का अभ्यास न होने पर किसी भी जलस्रोत में प्रवेश न करें।
3. नदियों, नहरों और तालाबों के पास चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और उनके निर्देशों का पालन किया जाए।
4. त्योहारों व सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान संवेदनशील घाटों पर निगरानी बढ़ाई जाए और जनजागरूकता फैलाई जाए।
5. पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय लोगों की भागीदारी से भी सुरक्षा प्रयासों को मजबूत किया जाए।
6. स्कूली बच्चों को जल सुरक्षा, जोखिम न्यूनीकरण और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जाए।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस दिशा में सहयोग करें ताकि जनपद को डूबने से होने वाली अनावश्यक जनहानि से बचाया जा सके।

Previous Post Next Post