स्थान: काकोरी थाना क्षेत्र, लखनऊ
संवाददाता: राजन भारती, लखनऊ
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अखंड राज मैरिज लॉन के सामने उस समय घटी जब एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। कार चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments