ब्यूरो रिपोर्ट: राजन भारती, लखनऊ
मोहनलालगंज क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और तीन डंपर मौके से जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिए। यह कार्रवाई उस समय की गई जब खनन माफिया भट्टे की परमिशन की आड़ में निजी जमीन से मिट्टी निकालकर बेच रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, निजी प्लाटिंग क्षेत्र में मिट्टी की खुदाई कर डंपरों से सप्लाई की जा रही थी। इस पर मोहनलालगंज के उपजिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। छानबीन में पाया गया कि मिट्टी खनन नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था।
एसडीएम ने न सिर्फ खनन को रुकवाया, बल्कि मौके से मिली एक जेसीबी और तीन डंपर को कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। अब प्रशासन द्वारा इस मामले में आगे की जांच की जा रही है और दोषियों पर कठोर कार्यवाही के संकेत दिए गए हैं।
स्थानीय प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी हालत में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी बहाने से क्यों न किया जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments