ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। सीतापुर हाईवे पर स्थित जमुका पुल पर उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब एक खड़ी रोडवेज बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना आज तड़के करीब 4:00 बजे की है। बरेली डिपो की एक रोडवेज बस (UP 32 MN 9893) का टायर फट जाने के कारण वह जमुका पुल पर खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक (PV 13 BB 8213) तेज रफ्तार में आकर बस में टकरा गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक मनदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी उचोलिया, जनपद लखीमपुर खीरी, ट्रक की बॉडी में बुरी तरह फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल कर एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।
सौभाग्यवश, बस में उस समय कोई सवारी मौजूद नहीं थी। साथ ही बस चालक राकेश कुमार (निवासी नवाबगंज, बरेली) और परिचालक सौरभ कुमार सक्सेना (निवासी किला, बरेली) को भी किसी प्रकार की चोट नहीं आई।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस एवं प्रशासन की तत्परता से रास्ता शीघ्र ही सुचारू कर दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments