ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी सूची के अनुसार 11 उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से एक स्थान से दूसरे स्थान पर तैनात किया गया है। यह फेरबदल आंतरिक प्रशासनिक प्रक्रिया के अंतर्गत किया गया है। सभी उप निरीक्षकों को अपने नए कार्यक्षेत्र में शीघ्र योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानांतरित उप निरीक्षकों की सूची निम्नलिखित है:
- उप निरीक्षक श्री रामायण सिंह — थाना निगोही से व0उ0नि0 थाना निगोही
- उप निरीक्षक श्री मनोज कुमार उपाध्याय — चौकी प्रभारी उस्मानबाग थाना सदर बाजार से चौकी प्रभारी अजीजगंज थाना कोतवाली
- उप निरीक्षक श्री विवेक कुमार — चौकी प्रभारी उस्मानबाग थाना सदर बाजार
- उप निरीक्षक श्री इतेश कुमार — थाना कोतवाली से थाना सदर बाजार
- उप निरीक्षक श्री सुशांत रावत — चौकी प्रभारी राजघाट थाना कोतवाली से थाना कोतवाली
- उप निरीक्षक श्री भूपेन्द्र — चौकी प्रभारी सराय काईयां थाना रामचन्द्र मिशन से थाना कांट
- उप निरीक्षक श्री नरगेश कुमार — चौकी प्रभारी सराय काईयां थाना रामचन्द्र मिशन से चौकी प्रभारी कोरो कुईयां थाना सिंधौली
- उप निरीक्षक श्री चन्द्रशेखर — पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी फत्तेपुर थाना रामचन्द्र मिशन
- उप निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार — चौकी प्रभारी फत्तेपुर थाना रामचन्द्र मिशन से थाना पुवायां
- उप निरीक्षक श्री प्रान्जल सिंह यादव — थाना परौर से पुलिस लाइन
- उप निरीक्षक श्री शुभम भारती — थाना रोजा से पुलिस लाइन
इस स्थानांतरण प्रक्रिया से जहां एक ओर कार्य प्रणाली में गति आने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर थानों की दक्षता और नियंत्रण व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
0 Comments