दिल्ली-मुंबई हाईवे पर सड़क पर अश्लील हरकत करने वाले नेता मनोहर धाकड़ गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर

– दिल्ली-मुंबई हाईवे पर खुलेआम सड़क पर महिला के साथ अश्लीलता का वीडियो हुआ था वायरल
– आरोपी मनोहर धाकड़ ने भानपुरा थाने में किया सरेंडर
– पुलिस ने आरोपी को काले कपड़े से मुंह ढककर लिया हिरासत में
– आरोपी महिला अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

दिल्ली-मुंबई हाईवे पर एक कार से उतरकर महिला के साथ खुलेआम सड़क पर अश्लील हरकत करने वाले नेता मनोहर धाकड़ को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से फरार चल रहे मनोहर धाकड़ ने भानपुरा थाने में पहुंचकर खुद ही सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और चेहरे पर काला कपड़ा डालकर थाने से बाहर निकाला, ताकि उसकी पहचान सार्वजनिक न हो सके।

हालांकि, इस मामले में शामिल महिला अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सकी है। पुलिस का कहना है कि उसकी भी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना के बाद आम जनता और राजनीतिक गलियारों में कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग इस तरह की हरकत को शर्मनाक और कानून व्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण मान रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेज़ी से कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous Post Next Post