ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। राज्य के कई जिलों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भी कई स्थानों पर पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया।
लखनऊ के घंटाघर इलाके में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान एडीसीपी वेस्ट, एसीपी बाजारखाला, बाजारखाला इंस्पेक्टर, ठाकुरगंज के एडिशनल एसएचओ शहंशाह हुसैन, चौकी इंचार्ज हुसैनाबाद मुदित राय और तहसीनगंज चौकी इंचार्ज हेमू पटेल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस प्रशासन ने यह संदेश देने की कोशिश की कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लखनऊ पुलिस पूरी तरह से तैयार है। लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments