ब्यूरो रिपोर्ट।। कल्लू उर्फ रजनीश।।
– ऐशबाग पुल के पास रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा टला
– पावर इंजन पटरी से खिसका, मौके पर मची अफरा-तफरी
– अधिकारी बोले, जांच के बाद ही सामने आएगा कारण
– लापरवाही से इंकार नहीं, सवारी ट्रेन होती तो हो सकता था बड़ा नुकसान
लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है जहां ऐशबाग पुल के पास एक पावर इंजन पटरी से उतर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि यह कोई सवारी ट्रेन नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। जब उनसे इंजन पटरी से उतरने के कारणों के बारे में पूछा गया, तो उनका कहना था कि फिलहाल जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
हालांकि मौके पर मौजूद कुछ अधिकारियों ने माना कि "कहीं न कहीं लापरवाही जरूर हुई है, जिसकी वजह से इंजन ट्रैक से नीचे उतर गया।" गनीमत रही कि यह इंजन था, अगर इसके स्थान पर कोई सवारी ट्रेन होती तो यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था।
फिलहाल रेलवे प्रशासन ने ट्रैक को खाली कराकर जांच शुरू कर दी है और रेल यातायात को जल्द सामान्य किए जाने की कोशिश की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments