ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। दिनांक 24 मई 2025 को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र, जनपद शाहजहांपुर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में परामर्श सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र के दौरान चार पत्रावली पर सुनवाई की गई, जिनमें से एक दंपति को आपसी सहमति के आधार पर सफलतापूर्वक विदा किया गया।
सुनवाई में शामिल एक मामला थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र से संबंधित था, जिसमें एक नवविवाहित दंपति के बीच विवाह के मात्र तीन माह बाद से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाकर आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से सुलह कराई गई। दोनों पति-पत्नी ने भविष्य में साथ रहने और आपसी सहयोग से जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया, जिसके बाद उन्हें ससम्मान विदा किया गया।
सुनवाई के दौरान उपस्थित रहे:
परिवार परामर्श केंद्र द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल पारिवारिक कलह को सुलझाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि सामाजिक समरसता एवं सौहार्द की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments