ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने शुक्रवार को थाना निगोही का अकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर के सभी महत्वपूर्ण हिस्सों का सूक्ष्मता से भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मैस, कम्प्यूटर कक्ष, कर्मचारी बैरक और थाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों की स्थिति को देखा और उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। एसपी ने थाने की साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव की प्रशंसा की।
उन्होंने पुराने मुकदमों से संबंधित वाहनों को वर्षवार व्यवस्थित रखने और वर्षों से खड़े लावारिस वाहनों की नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अलावा थाने में रखे शस्त्रों के समुचित रख-रखाव पर भी बल दिया।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में पुलिस बल के साथ गोष्ठी कर आगामी त्योहारों और चुनावों के दृष्टिगत सुरक्षा और सतर्कता से जुड़े निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जनता के साथ शिष्टाचार और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें तथा शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, थाना प्रभारी निगोही सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments