कानपुर: खूबसूरत बालों की चाह में एक युवा सरकारी अफसर को अपनी जान गंवानी पड़ी। पनकी पॉवर प्लांट में तैनात 36 वर्षीय इंजीनियर विनीत दुबे की हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना शहर के एक प्राइवेट क्लिनिक में सामने आई, जहां वह महिला डॉक्टर डॉ. अनुष्का तिवारी के पास उपचार कराने पहुंचे थे।
जैसे ही डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, विनीत दुबे के चेहरे पर अचानक तेज सूजन आ गई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी सांसें थम गईं।
इस मामले में डॉक्टर अनुष्का तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स में लापरवाही और असुरक्षित मेडिकल प्रैक्टिस की बात सामने आ रही है।
परिजनों का आरोप है कि क्लिनिक पर न तो पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं थीं और न ही इमरजेंसी स्थिति से निपटने की तैयारी। विनीत दुबे की आकस्मिक मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है और इलाके में भी घटना को लेकर आक्रोश है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments