लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में एक बड़े डिजिटल घोटाले का खुलासा हुआ है। प्राधिकरण से जुड़ी करीब 21,000 अहम फाइलें रहस्यमय ढंग से गायब हो गई हैं, जिनका सीधा संबंध आम जनता के प्लॉट, मकान, नक्शा और स्वीकृति से जुड़ी प्रक्रिया से है।
यह फाइलें एक निजी कंपनी को डिजिटलाइजेशन के लिए सौंपी गई थीं, लेकिन डेटा सेव करने के बाद कंपनी ने फाइलें वापस नहीं लौटाईं। नतीजतन सैकड़ों लोगों का काम ठप हो गया है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
LDA के उपाध्यक्ष का कहना है कि गायब फाइलों की जांच जारी है, और संबंधित रिकॉर्ड मंगाए जा रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि यह केवल लापरवाही है या सुनियोजित भ्रष्टाचार?
जनता और मीडिया दोनों इस घोटाले को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि यह मामला न सिर्फ पारदर्शिता की विफलता दिखाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे डिजिटल सेवाओं की आड़ में सरकारी दस्तावेजों के साथ खिलवाड़ हो सकता है।
#LDAGhotala #FileScam #LucknowNews #DigitalFraud #BreakingNews
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments