स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
➡ थाना अल्हागंज क्षेत्र से गिरफ्तार हुआ तस्कर
➡ 1.570 किलोग्राम अफीम, मोबाइल और ₹1220 की नकदी बरामद
➡ SOG/SWAT, सर्विलांस सेल व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
➡ झारखंड निवासी तस्कर सत्य नरायन यादव को पकड़ा गया
➡ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया
जनपद शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अल्हागंज पुलिस, SOG/SWAT टीम और सर्विलांस सेल को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संयुक्त अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 1 किलो 570 ग्राम अफीम, एक वीवो मोबाइल फोन और ₹1220 नगद बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जून 2025 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना अल्हागंज क्षेत्र के ग्राम गौरा महुआ गाड से लगभग 600 मीटर आगे पुलिया के पास घेराबंदी की गई। मौके से झारखंड के जनपद गढ़वा निवासी सत्य नरायन यादव पुत्र गोपाल यादव (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसकी तलाशी में 1.570 किलो अफीम, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई।
गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि झारखंड में उसे एक व्यक्ति मिला था, जिसने यह बैग शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में किसी व्यक्ति तक पहुँचाने को कहा था। हालांकि, आरोपी उस व्यक्ति का नाम व पता नहीं बता सका।
इस संबंध में थाना अल्हागंज पर मु०अ०सं० 178/2025, धारा 8/18 NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है और अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में
- निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, प्रभारी SWAT/SOG
- उपनिरीक्षक मनोज कुमार, प्रभारी सर्विलांस सेल
- ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष अल्हागंज
- उपनिरीक्षक राजेश कुमार, थाना अल्हागंज
- हे०का० अनिल कुमार, हे०का० अविनाश कुमार, हे०का० धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
शाहजहांपुर पुलिस की इस कार्यवाही से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क और सक्रिय है।
0 Comments