माँ के नाम पौधारोपण" के साथ शिविर का समापन, बच्चों ने सीखी 101 अच्छी आदतें और अनुभवात्मक ज्ञान
ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ ✍️
कठौर, माछरा (मेरठ)। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता योजना के अंतर्गत आयोजित समर कैंप शिविर 2025 का मंगलवार 10 जून को माछरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह शिविर 21 मई से 10 जून तक खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा चौधरी के निर्देशन में सुचारू रूप से संचालित हुआ।
पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, बहरोड़ा में शिविर का संचालन तशरीफ़ अली और नसीम खातून द्वारा किया गया, जिसमें बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आनंददायक, अनुभवात्मक और रचनात्मक शिक्षा दी गई।
बच्चों ने खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्सी, कैरम, क्रिकेट जैसे खेलों में हिस्सा लिया। इसके अलावा बेसिक कंप्यूटर शिक्षा, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, और "101 अच्छी आदतें" सिखाई गईं।
शिविर के अंतिम दिन अभिभावकों की उपस्थिति में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रेमचंद, उमेश कुमार सहित सभी शिक्षकों ने फीडबैक दिया और कार्यक्रम की सराहना की।
शिविर का संचालन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में शामिल रहे:
विजयवीर, इकबाल (जेहरा), भगवानपुर बांगर से नूरुनिशा, शाहजहांपुर से सुशीला, कासमपुर से सीमा, रहदरा से विपिन, मानपुर से संगीता, डेरियो से संतोष-अभिषेक, अमरपुर से मनोजबाला, कलीरामपुर से अमरदीप-रजनीश, जई से इकरामुद्दीन, अलीपुर से मोहम्मद अहमद, सौलदा से शेट्टीका, नगली किठौर से अरविंद, भाटीपुरा से सतीश, ज़डोदा से इंद्रपाल-अफसा, खन्दरावली से पिंकी-सरीता, दबथला से नरेंद्र, गोविंदपुर से इरफान-पूनम सिंह, मेघराजपुर से राखी-स्वाति, भडोली से ज़ीनत और मुबारकपुर से सुनीता।
इस शिविर को सफल बनाने में बीआरसी माछरा के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
"माँ के नाम पौधारोपण" के भावपूर्ण कार्यक्रम के साथ समर कैंप शिविर 2025 का समापन किया गया, जिसमें दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments