स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 17 जून 2025 – जनपद के कांट थाना क्षेत्र के गांव पिपरोला अहमदपुर निवासी रामपाल ने जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर चकबंदी विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी ममता कुमारी पर 31 लाख रुपये बकाया न लौटाने का गंभीर आरोप लगाया है।
रामपाल का आरोप है कि उसने वर्ष 2023 में ममता कुमारी को ग्राम निधाता अहमदपुर की भूमि गाटा संख्या 260/1 व 151थ, कुल रकबा लगभग 13 बीघा, 39 लाख रुपये में बेची थी। इस सौदे के तहत महिला कर्मचारी ने उसे केवल 7 लाख रुपये का भुगतान किया, जबकि शेष 31 लाख रुपये फरवरी 2024 तक देने का वादा किया गया था।
लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया गया। रामपाल ने बताया कि उसने कई बार ममता कुमारी से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने टालमटोल करना शुरू कर दिया।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे रामपाल ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए ममता कुमारी से बकाया 31 लाख रुपये दिलवाने और उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
रामपाल की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए थाना कांट को प्रकरण में दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है।
इस मामले ने जिला प्रशासन में हलचल मचा दी है और अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पीड़ित रामपाल को उसका न्याय मिलेगा या नहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments