Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन

ब्यूरो रिपोर्ट।।जहीन खान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया।
माल क्षेत्र में सुंदरकांड पाठ, केक काटकर और जयघोषों के साथ हुआ उत्सव।
भाजपा नेताओं ने योगी आदित्यनाथ को हिंदू हृदय सम्राट व कुशल प्रशासक बताया।

लखनऊ की मलिहाबाद तहसील अंतर्गत माल क्षेत्र में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया और केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता शम्भू पाण्डेय और प्रवीण सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद" और "जय श्री राम" के गगनभेदी जयघोष लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवी हो गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शम्भू पाण्डेय ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हिंदू हृदय सम्राट हैं, जिनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक मजबूती, सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और गुंडा माफिया राज का अंत हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश को विकास की दिशा में अग्रसर किया है।

वहीं भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और प्रदेश में विकास के कई नए आयाम खुले हैं। उन्होंने कहा कि जनता मुख्यमंत्री के नेतृत्व से संतुष्ट है और यह जन्मदिन प्रदेश के लिए गौरव का दिन है।

कार्यक्रम में भाजपा के तमाम कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक व युवा भारी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments