ब्यूरो रिपोर्ट:कल्लू उर्फ रजनीश।। लखनऊ
विश्व पर्यावरण दिवस पर माल ब्लॉक में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
विधायक जय देवी कौशल ने की पहल, विकासखंड अधिकारी समेत अनेक अधिकारी रहे उपस्थित
प्लास्टिक से दूरी और कपड़े के थैले अपनाने का दिया गया संदेश
लखनऊ की मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत माल ब्लॉक में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक जय देवी कौशल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए वृक्षारोपण किया और सभी से अपील की कि "धरती और मां दोनों को दें सम्मान, एक पेड़ लगाएं मां के नाम"।
कार्यक्रम में विकासखंड अधिकारी सहित माल ब्लॉक के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के माध्यम से सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा और निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक जय देवी कौशल ने कहा कि आज के समय में प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और इसके स्थान पर कपड़े के थैले अपनाएं, जिससे हम प्रकृति के और भी निकट आ सकें।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को बचाने के लिए एकजुटता दिखाई और यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण के प्रति अपनी भूमिका को गंभीरता से निभाएंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments