ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सोमवार को पुलिस कार्यालय, हरदोई में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 69 फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
एसपी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत की मौके पर निष्पक्ष जांच कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे जनता को समयबद्ध न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे और पीड़ित को समाधान की वास्तविक जानकारी दी जाए।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहनी चाहिए तथा पीड़ितों से समय-समय पर फीडबैक लिया जाए, जिससे जनविश्वास बना रहे।
एसपी नीरज जादौन ने दोहराया कि जनसमस्याओं का समाधान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने एसपी से अपनी समस्याएं साझा कीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments