ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान ✍️
हरदोई। जिला महिला चिकित्सालय में गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात महिला ने 6 दिन के नवजात शिशु को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली शहर पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए नवजात की सकुशल बरामदगी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की।
टीम ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुरक्षा कर्मियों से गहन पूछताछ कर संदिग्ध महिला की पहचान कर ली। सटीक सुरागों के आधार पर मात्र 8 घंटे के भीतर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और नवजात को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई पर परिजनों ने आभार जताते हुए दिल से धन्यवाद दिया।
मामले की पुष्टि करते हुए बताया गया कि हरियावां थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव निवासी शिवाकांत दीक्षित ने अपनी पत्नी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां 18 जून को ऑपरेशन से पुत्र जन्म हुआ था। गुरुवार सुबह उनका बच्चा अचानक गायब हो गया, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत थी और उसने ही नवजात शिशु को चोरी किया था। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
इस बेहतरीन कार्यवाही के लिए एसपी नीरज जादौन ने बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को ₹25,000 नकद इनाम देने की घोषणा की।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि हरदोई पुलिस जनविश्वास, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments