संवाददाता: जहीन खान ✍️
कछौना, हरदोई। कछौना से गौसगंज मार्ग पर स्थित ग्राम बघौड़ा में जल निकासी की व्यवस्था न होने और क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार जलभराव और भारी वाहनों की आवाजाही से मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों के लिए आवागमन खतरे से खाली नहीं रह गया है।
यह मार्ग कानपुर औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले बड़े वाहनों के आवागमन का प्रमुख रूट है। छोटे-बड़े वाहन नियमित रूप से इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन जलभराव व गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई वाहन पलट चुके हैं और लोग घायल भी हो चुके हैं।
स्थानीय निवासियों और यात्रियों की शिकायतों के बाद, क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के अध्यक्ष रामखेलावन कनौजिया ने इस ज्वलंत समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपा।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि स्थल का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत व जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराए, ताकि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments