स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान सोसायटी द्वारा समय-समय पर आयोजित रक्तदान शिविरों और आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रदान किया गया।
रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से यह सम्मान सचिव डॉ. विजय जौहरी ने ग्रहण किया। इस मौके पर डॉ. जौहरी ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के स्वास्थ्य लाभ, सामाजिक महत्व और आपातकालीन परिस्थितियों में इसकी जरूरत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल दूसरों की जिंदगी बचाता है, बल्कि यह दानकर्ता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को डॉ. विजय जौहरी ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments