स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 14 जून 2025 — जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत जनपद में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने एक-एक योजना की प्राप्त ग्रेडिंग व डैशबोर्ड रैंकिंग के आधार पर बारीकी से समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक श्रमायुक्त की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
भुगतान में देरी करने वाले ग्राम प्रधानों को निलंबित करने के निर्देश
बैठक के दौरान 15वें वित्त आयोग से जुड़े कार्यों की समीक्षा में सामने आया कि कई ग्राम प्रधान कार्यों के भुगतान में अनावश्यक विलंब कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे प्रधानों के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्य बिंदु:
बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम, फसल अवशेष प्रबंधन, कृषि रसायन, उद्यान, मनरेगा, दुग्ध विकास, दिव्यांग पेंशन, जल निगम, पर्यटन, बेसिक शिक्षा, पशुपालन, उद्योग, पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी अवधेश राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments