स्टेट ब्यूरो हेड: योगेन्द्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर खाद्य सामग्री के कुल चार नमूने एकत्रित किए गए और साफ-सफाई की स्थिति सुधारने के निर्देश भी दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य)-II/अभिहित अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने सबसे पहले आर्या मिष्ठान भण्डार का निरीक्षण किया, जहां भटूरे बनाने में प्रयुक्त तेल का 01 नमूना और लॉज व काजू कतली के 02 नमूने लिए गए। साथ ही प्रतिष्ठान को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त सेलीब्रेशन बेकरी से पेटीज का एक नमूना एकत्र किया गया और वहां भी स्वच्छता बनाए रखने की हिदायत दी गई।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, मनोज कुमार, वरुण कुमार और सौरभ सोनी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई जनहित में की गई है, जिससे लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments