संवाददाता: जहीन खान ✍️
शाहाबाद क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर हादसे का कारण बना। रविवार को शाहाबाद-वासितनगर मार्ग पर बाइक सवार रामप्रताप चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पीआरवी 112 टीम ने घायल को तत्काल सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सिपाही ओमप्रकाश और होमगार्ड चालक चंद्रप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई। बताया गया कि मांझा रामप्रताप के गले पर आकर लिपट गया, जिससे वह असंतुलित होकर गिर पड़ा और गंभीर चोटें आईं।
गौरतलब है कि प्रतिबंध के बावजूद शहर में खुलेआम चाइनीज मांझे की बिक्री जारी है। पहले भी इस जानलेवा मांझे से कई लोग घायल हो चुके हैं और एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती से रोक नहीं लगाई गई, तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि निर्दोष लोगों की जान को खतरा न रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments