ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ।
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में रविवार की सुबह एक विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक मलिहाबाद के मल्हौली हार निवासी राजेश (28 वर्ष) पुत्र नानक विद्युत विभाग में संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत था। वह रविवार सुबह सदरपुर गांव में एक विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन को ठीक कर रहा था, तभी अचानक उसे तेज करंट का झटका लग गया।
हादसा इतना गंभीर था कि राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग और पुलिस को दी।
स्थानीय लोगों ने राजेश को मेहनती और जिम्मेदार कर्मचारी बताया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए वह अक्सर जोखिम उठाता था, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने की वजह से आज उसकी जान चली गई।
घटना के बाद परिवारवालों ने मुआवजे और सरकारी सहायता की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments