स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। आगामी त्यौहारों को देखते हुए जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, तथा सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और मौजूद पुलिस कर्मियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए।
एसपी द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में त्यौहारों के दौरान शांति भंग करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर गतिविधि पर नजर रखी जाए, और जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्शन लिया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की कि वे शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाएं तथा यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि लोग निडर होकर अपने पर्व और त्यौहार मना सकें।
पैदल गश्त और सतर्कता से जुड़े इस अभियान से शहरवासियों में सुरक्षा का विश्वास और कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments