Breaking News

किसान पथ पर देर रात भीषण सड़क हादसा, घंटों जाम से राहगीर परेशान

 

जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ, 22 जुलाई। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित किसान पथ (आउटर रिंग रोड) पर खुशहालगंज के पास देर रात दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद किसान पथ पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को घंटों तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसा देर रात लगभग 4 बजे हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के नंबर UP 78 HN 9833 एवं UP 78 HT 3529 बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद UP 78 HN 9833 का चालक निर्मल वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे वाहन का चालक भी घटनास्थल से चला गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना तत्काल यूपी-112 को दी गई। सूचना मिलने पर यूपी-112 की टीम कुछ समय तक मौके पर मौजूद रही। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के दौरान पारा थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

घटनास्थल पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की एंबुलेंस एवं हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने राहत एवं यातायात व्यवस्था संभाली। बाद में हाइड्रा और जेसीबी मशीनों की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

हादसे के कारण किसान पथ पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और देर रात यात्रा कर रहे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

नोट: यह समाचार स्थानीय सूत्रों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। दुर्घटना के कारणों एवं अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments