स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर जनपद में थाना जलालाबाद पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने एक भ्रामक और झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी ने डायल 112 और 1076 पर कॉल कर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
घटना दिनांक 27/28 जून 2025 की रात की है जब डायल 112 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर एक अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन को उड़ाने की सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना जलालाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने त्वरित एक्शन लेते हुए कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम धर्मवीर सिंह उर्फ कावेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह (उम्र करीब 31 वर्ष), निवासी ग्राम मीरवैश्यपुर, पोस्ट औंदापुर, थाना कांट, जनपद शाहजहांपुर है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साधू के वेश में रहकर पिछले 15 वर्षों से मंदिरों में जीवन यापन करता है और नशे का आदी है। उसने नशे की हालत में झूठी धमकी दी थी।
पुलिस ने आरोपी को धारा 126/135/170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
शाहजहांपुर पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी भ्रामक सूचना देना न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह समाज और सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments