स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
● पुवायां थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
● पति द्वारा मानसिक उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर युवती ने की थी आत्महत्या
● मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा आरोपी, भेजा गया न्यायालय
शाहजहांपुर जनपद के पुवायां थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई 6 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 4 जून 2025 को वादी ओमप्रकाश पुत्र आशाराम निवासी ग्राम गौहनिया आलम, थाना पसगवां, जनपद लखीमपुर खीरी ने थाने में तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री को उसके पति राहुल कुमार द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसका कारण यह था कि पीड़िता ने अपने पति को सगे मामा की पुत्री से बातचीत करने से रोका था। इस बात को लेकर राहुल व उसके परिजनों ने लगातार उसे ताने दिए और उत्पीड़न किया। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर वादी की पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस मामले में मु0अ0सं0 440/25, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही थी।
गिरफ्तारी ऐसे हुई:
आज दिनांक 06.06.2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त राहुल कुमार बड़ागांव कट के पास शाहजहांपुर कोरो कुंईया की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पाकर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अभियुक्त को पकड़ लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम राहुल कुमार पुत्र स्व. भानू प्रताप निवासी ग्राम मुडिया वैश्य थाना पुवायां बताया, जो इसी मामले में नामजद अभियुक्त है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर समय 11:50 बजे गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
पंजीकृत अभियोग:
गिरफ्तारी टीम:
पुलिस की इस कार्यवाही को स्थानीय लोगों ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि न्याय की प्रक्रिया में और तेजी लाई जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments