मुहर्रम जुलूस को लेकर थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस का रूट मार्च

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर। मुहर्रम के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना सदर बाजार व महिला थाना पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र में रूट मार्च निकाला गया।

यह रूट मार्च मुहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूस के निर्धारित मार्ग पर किया गया, जिसमें अफसरों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और मार्ग में आने वाले सभी प्रमुख स्थलों का निरीक्षण भी किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और मुहर्रम का कार्यक्रम शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

पुलिस द्वारा आमजन से भी सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और हर किसी को सुरक्षा का विश्वास मिले।

Previous Post Next Post