स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गई और पूरे कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट (वेशभूषा) की गहन जांच करते हुए एसपी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी के दौरान उच्च गुणवत्ता की निर्धारित वर्दी पहनें और जनता से मधुर व्यवहार बनाए रखें।
निरीक्षण के उपरांत सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ भी करवाई गई। टोलियों में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई।
पुलिस अधीक्षक ने PRV-112 के वाहनों की भी गहनता से जांच की। उन्होंने लाइट, हूटर और पीए सिस्टम आदि की चेकिंग की तथा वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली। इसके साथ ही प्रत्येक पुलिसकर्मी को रेस्पॉन्स टाइम बेहतर बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।
इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया जिसमें मैस, कैंटीन, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर, नवनिर्मित बैरक और रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं शामिल रहीं। उन्होंने आरटीसी एवं जेटीसी सेंटर की तैयारियों का भी जायजा लिया और मूलभूत सुविधाओं की कमियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
रिक्रूट आरक्षियों की समस्याएं भी सुनी गईं और बाद में पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच की गई। जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के सत्यापन को लेकर SUPER-22 टीम को दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments