स्टेट ब्यूरो हेड: योगेन्द्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद शाहजहांपुर में एक बार फिर से भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं सम्मानित नागरिकों को सादर आमंत्रण भेजा गया है, जिसमें उन्हें इन आयोजनों में सहभागी बनने का अनुरोध किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रेरित इस योजना का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जोड़ों का सम्मानजनक व सामूहिक रूप से विवाह कराना है। इस आयोजन में वर-वधु को सरकारी सहायता, उपहार सामग्री तथा विवाह की समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विवाहोत्सव की तिथियां एवं स्थल निम्नानुसार निर्धारित किए गए हैं:
दिनांक: 24 जून 2025
विधानसभा: तिलहर
स्थल: आदर्श इण्टर कॉलेज, रामलीला ग्राउंड, निगोही
समय: प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम सम्पन्न तक
दिनांक: 25 जून 2025
विधानसभा: कटरा
स्थल: शान मैरिज लॉन, खुदागंज रोड, कटरा
समय: प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम सम्पन्न तक
दिनांक: 25 जून 2025
विधानसभा: जलालाबाद
स्थल: श्री श्याम बिहारी मैरिज लॉन (बरसाना लॉन), जलालाबाद
समय: प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम सम्पन्न तक
दिनांक: 28 जून 2025
विधानसभा: पुवायां
स्थल: सूरज मैरिज लॉन, खुटार रोड, पुवायां
समय: प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम सम्पन्न तक
दिनांक: 30 जून 2025
विधानसभा: ददरौल
स्थल: विकास खण्ड ददरौल परिसर, शाहजहांपुर
समय: प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम सम्पन्न तक
इन समारोहों में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सामाजिक सौहार्द और समरसता का प्रतीक माना जा रहा है।
जिला प्रशासन, शाहजहांपुर द्वारा आयोजित इस महायोजना के अंतर्गत प्रशासनिक अमला पूरी तैयारी में जुटा है ताकि प्रत्येक विवाह को भव्य, गरिमामयी और स्मरणीय बनाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments