विशेष संवाददाता, लखनऊ
लखनऊ। शहर के आलमनगर रोड पत्थर कट्टे चौराहे के पास स्थित शराब ठेके पर अवैध गतिविधियां खुलकर सामने आ रही हैं। ठेका संचालक मनमाने समय पर शराब की बिक्री करता है, जिससे इलाके में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेके से शराब खरीदने के बाद नशेड़ी पड़ोस की गली में ही बैठकर खुलेआम शराब पीते हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नशे की हालत में शराबी अक्सर अशोभनीय हरकतें करते हैं, जिससे माहौल असुरक्षित महसूस होता है।
आसपास के निवासियों ने कई बार शिकायत करने की कोशिश की लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोगों की मांग है कि या तो ठेके को वहां से हटाया जाए या सख्ती से नियमों का पालन करवाया जाए ताकि आवासीय इलाके का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे।
प्रशासन से मांग की जा रही है कि तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments