ब्यूरो रिपोर्ट जहीन खान ✍️
बहराइच, 18 जून। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक ने मंगलवार को बहराइच पुलिस लाइन स्थित जेटीसी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने जेटीसी/आरटीसी-2025 प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति और सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आईजी ने बताया कि वर्ष 2025 के प्रशिक्षण सत्र के लिए कुल 1049 पुरुष और 600 महिला प्रशिक्षुओं के लिए आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में बनाए गए बैरक, क्लासरूम, लाइब्रेरी, मेस, शौचालय, स्नानागार और जिम्नेजियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने प्रशिक्षणार्थियों के लिए बनाए गए भवनों, मनोरंजन हाल और शिक्षण कक्षों की सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को भी बारीकी से देखा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी समयबद्ध तरीके से निभाएं।
आईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण का स्तर उच्च गुणवत्ता वाला हो और प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन, दक्षता एवं व्यवहारिक ज्ञान की पूरी जानकारी दी जाए। साथ ही उन्होंने मेस की व्यवस्था को और बेहतर करने, शौचालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे और प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी पुलिस महानिरीक्षक को दी। निरीक्षण के बाद आईजी पाठक ने संतोष व्यक्त करते हुए सुधार योग्य बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments