ब्रेकिंग न्यूज़: काकोरी में जमीन कब्जे की कोशिश, दबंगों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश 

● काकोरी के मदारपुर गांव में जबरन कब्जा करने पहुंचे अधिवक्ता सतीश यादव और उनके सहयोगी
● विरोध करने पर हुई मारपीट, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का हुआ इस्तेमाल
● दर्जनभर से अधिक लोग घायल, कई अस्पताल में भर्ती
● पीड़ित किसान ने पुलिस पर निष्क्रियता का लगाया आरोप, वीडियो वायरल

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र स्थित मदारपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अधिवक्ता सतीश यादव अपने 60-70 सहयोगियों के साथ एक किसान की भूमि पर जबरन कब्जा करने पहुंच गए। पीड़ित किसान अवसर अहमद ने जब इसका विरोध किया तो मामला मारपीट में तब्दील हो गया।

गांववालों के अनुसार, मौके पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया गया, जिससे करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित अवसर अहमद का आरोप है कि सतीश यादव ने उसकी जमीन का कुछ हिस्सा खरीदा था, लेकिन भुगतान नहीं किया। इसके बावजूद वह पूरी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से अपने साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और गुर्गों को लेकर पहुंचा और तार-पिलर लगाकर बाड़बंदी शुरू कर दी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह हथियारों से लैस लोग मौके पर कब्जा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस मौके पर मौजूद होने के बावजूद मूकदर्शक बनी रही

अवसर अहमद ने काकोरी थाने में पूरे प्रकरण की लिखित तहरीर दे दी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल न्याय और सुरक्षा की मांग की है।

ग्रामीणों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस की निष्क्रियता पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Previous Post Next Post