स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 2 जुलाई 2025 — उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जनपद में 01 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज परिवहन विभाग के ए.आर.टी.ओ. (प्रवर्तन) श्री सर्वेश कुमार सिंह एवं पी.टी.ओ. श्री आर.पी. गौतम द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग की गई।
इस दौरान मानकों के विपरीत पाए गए 5 स्कूली वाहनों तथा 5 अन्य वाहनों सहित कुल 10 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई।
इस अभियान के अंतर्गत कार्यालय के सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री विकास कुमार यादव द्वारा जनपद के प्रमुख विद्यालयों — रेयान इंटरनेशनल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, कर्नल एकेडमी, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल एवं एक ओंकार विद्यालय — में जाकर वाहनों की फिटनेस, दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
परिवहन विभाग ने विद्यालय प्रबंधकों व स्कूली वाहन स्वामियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि हर स्कूली वाहन में फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि आवश्यक कागजात मौजूद हों। साथ ही, बिना मानक के किसी भी वाहन से बच्चों का परिवहन न किया जाए, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रारंभ किया गया है, और परिवहन विभाग का उद्देश्य है कि जनपद में संचालित सभी स्कूली वाहन पूरी तरह से नियमों के अनुरूप हों।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments