स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर।
पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को आयोजित साप्ताहिक सुनवाई के दौरान 13 पत्रावलियों पर विचार किया गया, जिनमें 2 दंपतियों को आपसी सहमति से समझौता कराकर विदा किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
पहला मामला थाना मदनापुर क्षेत्र का था, जिसमें विवाह को चार वर्ष हो चुके थे। पति के शराब पीने और मारपीट की आदत से तंग आकर पत्नी पिछले चार महीने से मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में आमंत्रित किया गया, जहां आपसी बातचीत और काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने साथ रहने का निर्णय लिया और सुलह के साथ उन्हें विदा किया गया।
दूसरा मामला थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र से जुड़ा था, जहां शादी को तीन वर्ष बीत चुके थे। पति ने बताया कि घरेलू कार्यों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी जेवर व नकदी लेकर मायके चली गई थी और दो माह से वहीं रह रही थी। इस मामले में भी दोनों पक्षों को समझाया गया और आपसी सहमति से दोनों फिर साथ रहने को राजी हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र उपनिरीक्षक मधु यादव, मुख्य आरक्षी पूनम मिश्रा, महिला आरक्षी मोनिका रानी, करुणा, पिंकी और मोनिका कुमारी समेत अन्य महिला पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहीं।
परिवार परामर्श केंद्र का यह प्रयास समाज में सामाजिक समरसता व पारिवारिक शांति को बनाए रखने में एक अहम भूमिका निभा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments