संवाददाता: शरद बाजपेई, सीतापुर
सीतापुर जिले के खैराबाद ब्लॉक की अशरफपुर पंचायत स्थित घासीपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 13 वर्षीय बालिका कलावती की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों ने बताया कि कलावती मानसिक रूप से कमजोर थी और सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कई घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव तालाब में मिला।
कलावती के पिता जमुना प्रसाद ने बताया कि घटना पूरी तरह अप्रत्याशित और दुखद है। इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में भी गमगीन माहौल व्याप्त है।
स्थानीय प्रशासन को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के आसपास सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना ना हो।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments