ब्यूरो रिपोर्ट ✍️ कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ/काकोरी। थाना काकोरी पुलिस टीम ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा करते हुए एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसने जमीनी विवाद में रंजिशन फंसाने के उद्देश्य से षड्यंत्रपूर्वक स्वयं के कंधे पर गोली मार ली थी। इस साजिश में उसके एक सहयोगी अभियुक्त की भी संलिप्तता पाई गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में यह सामने आया कि घटना को आत्मरक्षा या हमला साबित कर दूसरे पक्ष को फंसाने की मंशा से रचा गया था। लेकिन काकोरी पुलिस की सूझबूझ और सघन पूछताछ में पूरा षड्यंत्र उजागर हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद हुआ—
इस चतुराई से रची गई साजिश को पुलिस टीम ने बेनकाब करते हुए अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
लखनऊ पुलिस का यह सराहनीय कार्य यह दर्शाता है कि कोई भी झूठा नाटक पुलिस की पैनी निगाहों से नहीं बच सकता।
#Lkopolice_On_Duty
@Uppolice
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments