ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ के सहादतगंज क्षेत्र स्थित चौपटिया में स्थित हयात अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करने के आदेश दिए गए हैं। जिला अधिकारी लखनऊ ने सीएमओ ऑफिस के पीसीपीएनडीटी विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हयात अस्पताल पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप पहले भी लग चुके हैं, जिसके चलते यह अस्पताल पहले से ही जांच के दायरे में है।
सूत्रों के मुताबिक, सीएमओ ऑफिस की टीम और एसडीएम संयुक्त रूप से हयात अस्पताल पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई करेंगे। इससे पहले भी अस्पताल पर कई बार लापरवाही और अनियमितता के आरोप लगे हैं, जिससे उसकी कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
फिलहाल जांच जारी है और प्रशासन की टीम स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments