स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर, 24 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, एवं जनपद शाहजहाँपुर के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप आज गाँव प्रतापपुर गहबरा, थाना मदनापुर, विधानसभा ददरौल पहुँचे। उन्होंने वहाँ श्री नेकराम कश्यप के पुत्र स्वर्गीय अरबिंद कश्यप की हत्या के उपरांत उनके शोकसंतप्त परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की।
प्रभारी मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार उनके साथ है और उन्हें हरसंभव न्याय तथा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस प्रशासन को मामले में कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए जा चुके हैं।
प्रभारी मंत्री के साथ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मौके पर ग्रामीणों की उपस्थिति में मंत्री ने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही परिजनों को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता के विषय में भी अवगत कराया।
यह घटना जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है, और सरकार के संवेदनशील रवैए को लेकर जनता में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments