Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर जनप्रतिनिधियों से किया संवाद, वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेन्द्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 06 जुलाई 2025।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस संवाद में महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद, ग्राम प्रधान समेत अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप चल रहा यह अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने इसे जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि जलवायु परिवर्तन से होने वाले खतरों का सामना किया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही अहम बातें:

  • ग्लोबल वॉर्मिंग मानवता के लिए बड़ा खतरा बन रही है। इससे बचने के लिए सभी को वृक्षारोपण से जुड़ना होगा।
  • पिछले 08 वर्षों में प्रदेश का वन आच्छादन 09% से बढ़कर 10% हो गया है।
  • उत्तर प्रदेश हरित आवरण वृद्धि में देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
  • वर्ष 2017 से 2024 के बीच 5 लाख एकड़ और 2021 से 2023 तक 1.38 लाख एकड़ हरित क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई।
  • कार्बन उत्सर्जन को 2070 तक नेट जीरो करने के लक्ष्य के लिए वृक्षारोपण आवश्यक।
  • ‘मेड़ पर पेड़’ योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 5 साल बाद कार्बन क्रेडिट के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • पिछले साल किसानों को ₹32.80 लाख और इस वर्ष 7 मंडलों के किसानों को ₹42.20 लाख का भुगतान किया जाएगा।
  • नदियों के पुनरुद्धार को अभियान बनाकर चलाया जाए।
  • कुपोषित परिवारों को सहजन का पौधा प्रदान किया जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय पोषण अभियान को बल मिलेगा।

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि वृक्षारोपण महा अभियान का शुभारंभ 9 जुलाई से होगा। अब तक प्रदेश में 204 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

मुख्यमंत्री ने आगरा, वाराणसी, सम्भल और जालौन जनपद के जनप्रतिनिधियों से संवाद कर पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की। प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि अभियान को वे सफल बनाएंगे।

सरकार का स्पष्ट संदेश हैहर नागरिक, हर जनप्रतिनिधि, हर किसान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ें और भावी पीढ़ियों को हरित भविष्य देने में अपना योगदान दें।


Post a Comment

0 Comments