स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को एक अहम सफलता मिली है, जहां 22 वर्ष पुराने धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त कल्याण सिंह उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
अभियुक्त मु0अ0सं0 249/98, धारा 420, 467, 468, 471 भा.दं.वि. थाना तिलहर के तहत वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे दिनांक 15 जुलाई 2025 को रात करीब 11:05 बजे उसके निवास स्थान से दबोच लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना हो रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments