विशेष संवाददाता लखनऊ
लखनऊ, 2 जुलाई 2025 — राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में STF और काकोरी पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध ऑक्सीटोसिन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ 18 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवा जब्त की है। यह बरामदगी 17 बोरियों और 7 कार्टून में की गई, जिनमें भारी मात्रा में 180 एमएल और 2 एमएल की प्लास्टिक की भरी बोतलें और एम्पूल शामिल हैं।
STF निरीक्षक श्री दिलीप कुमार तिवारी को लखनऊ में लंबे समय से अवैध ऑक्सीटोसिन की तस्करी और निर्माण की सूचना मिल रही थी। आज मिली गुप्त सूचना के आधार पर औषधि विभाग और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बुद्धेश्वर चौराहे के पास मोहान रोड स्थित एक मकान पर छापा मारा गया।
यहाँ से तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर मकान के भीतर भारी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन बरामद की गई।
थाना काकोरी पर मु0अ0सं0 217/25 धारा 318(4)/280/276/112 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इन अभियुक्तों द्वारा प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन का अवैध निर्माण, संग्रह और बिक्री कर अवैध धन अर्जित करना था, जो कि जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है।
यह कार्रवाई राजधानी लखनऊ में अवैध औषधि तस्करी के विरुद्ध पुलिस और STF के संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी सफलता मानी जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि ऐसे रैकेट्स के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments