डीएम ने किया YTT Group के एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण, उत्पादन प्रक्रिया और पर्यावरणीय संतुलन की सराहना

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

जनपद शाहजहाँपुर के तहसील कलान स्थित ग्राम पटना देवकली में YTT Group द्वारा संचालित एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण आज जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों एवं पर्यावरणीय प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा की।

🔸 जिलाधिकारी ने YTT Group द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए निर्देशित किया कि उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय समुदाय के हितों को प्राथमिकता दी जाए।
🔸 उन्होंने कहा कि ऐसे औद्योगिक उपक्रम न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्रदान करते हैं।
🔸 जानकारी के अनुसार, इस एथेनॉल प्लांट से वर्तमान में लगभग 2000 लोग सीधे एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं, जिससे क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बल मिला है।

निरीक्षण के उपरांत YTT Group के प्रबंधन द्वारा जिलाधिकारी महोदय का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और उन्हें संयंत्र की वर्तमान कार्यप्रणाली एवं भविष्य की विस्तार योजनाओं से अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे औद्योगिक प्रयास यदि नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप संचालित हों तो यह न केवल जिले के विकास के लिए, बल्कि राज्य की आर्थिक प्रगति में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं

Previous Post Next Post