यूरिया की किल्लत, बिजली संकट और अधूरे नाला निर्माण समेत 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। ज्ञापन में यूरिया खाद की किल्लत, विद्युत संकट, बाढ़ राहत, बरसात में टूटी सड़कों की मरम्मत और महानगर के मोहल्ला तारीन जलाल नगर में अधूरे नाला निर्माण को पूरा करने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने से पहले सपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता खिरनी बाग चौराहे पर एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया। इसके बाद वे उपजिलाधिकारी सदर के कार्यालय पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तनवीर खान, महिला जिला अध्यक्ष किरण कठेरिया, विकास चंद्र, रामवीर सिंह सोमवंशी, आकाश यादव, अतिउल्लाह सिद्दीकी, लालजीत वर्मा, रिजवान अहमद, सुनील यादव, मोहम्मद नसीम खान, असलम खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments