प्रदेश में खाद की भारी किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रदेशभर के सभी तहसील मुख्यालयों पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। शाहजहाँपुर में भी जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि खेती का मौसम चरम पर है, लेकिन खाद न मिलने से किसान बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। “किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाद नहीं मिल रही। यह सरकार की घोर नाकामी और किसानों के साथ अन्याय है। योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है,” राजीव यादव ने कहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों के हितों की रक्षा कर रही है जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
आम आदमी पार्टी की मुख्य माँगें
1. किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
2. खाद वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और काला बाज़ारी पर रोक लगे।
3. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
4. बोआई बाधित होने से प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित किया जाए।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तत्काल किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments