ब्यूरो रिपोर्ट: जहीन खान✍️
हरदोई। बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सवायजपुर तहसील के अरवल थाना क्षेत्र में स्थित बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर प्रशासन द्वारा दी जा रही राहत व सहायता की जानकारी ली।
अधिकारियों ने मेडिकल कैंप और पशुपालन विभाग के कैंप का निरीक्षण किया तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि बीमार लोगों को तुरंत दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं की स्वास्थ्य जांच और बीमार पशुओं के उपचार के निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रभावित परिवारों से कहा कि वे बाढ़ शरणालय में शिफ्ट हो जाएं।
डीएम व एसपी ने मौके पर ही राहत किट और फूड पैकेट बांटे। प्रभावित लोग प्रशासन की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी आदेश दिया कि जहां खाना पकाना संभव नहीं, वहां पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाए और जरूरतमंदों को राशन किट दी जाए। साथ ही पशुओं के ठहराव के लिए अलग शरणालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मयंक कुंडू समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments