स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 6 अगस्त 2025। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस बल ने मुख्य मार्गों व सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने पर जोर दिया गया।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की और यह संदेश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना को तुरंत स्थानीय पुलिस तक पहुंचाएं। साथ ही दुकानदारों और नागरिकों को सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर मुस्तैदी बरती जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments